jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

1st Test: दूसरे दिन भी रहा भारत का जलवा, जानें खेल खत्म होने तक का पूरा हाल

राजकोट: कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बेहतरीन शतकों की बदौलत पहली पारी को नौ विकेट पर 649 रन के भारी भरकम स्कोर पर घोषित करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने भी मेहमान विंडीज पर कोई दया नहीं दिखाई और पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक उसके 94 रन पर छह विकेट उखाड़ दिए।

भारतीय पारी के बाद विंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी लेकिन 29 ओवर में दिन का खेल समाप्त होने तक उसने केवल 94 रन जोड़कर अपने छह अहम विकेट गंवा दिए। स्टंप्स तक रोस्टन चेज 27 रन और कीमो पॉल 13 रन बनाकर नाबाद हैं और मेहमान टीम भारत के स्कोर से 555 रन पीछे है जबकि उसके पास अब केवल चार विकेट शेष हैं।  

भारतीय गेंदबाजों ने मैच में एकतरफा प्रदर्शन किया और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विंडीज के दोनों ओपनरों कार्लाेस ब्रेथवेट(2) और कीरन पावेल(1) के विकेट दिला दिये। बाकी विकेट भी सस्ते में गिरते रहे और शाई होप(10) को रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड कर तीसरा विकेट निकाला। अपना पहला टेस्ट शतक जमाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शिमरोन हेत्माएर(10) को और सुनील एंब्रिस(12) को आउट किया जबकि विकेटकीपर शेन डाउरिच (10) को चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आउट किया।

IND 649/9 decl

WI 94/6 (29.0 Ovs)

- Install Android App -

  CRR: 3.24

Day 2: Stumps – Windies trail by 555 runs

38वें मैच में जडेजा ने लगाया शतक
इससे पहले रविंद्र जडेजा के पहले टेस्ट शतक के बाद भारत ने नौ विकेट पर 649 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित कर दी । अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे जडेजा ने 132 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाये । वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपना 24वां टेस्ट शतक लगाते हुए 230 गेंद में 139 रन की पारी खेली । जडेजा को तिहरे अंक तक पहुंचने के लिये 38 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा । उन्होंने दिसंबर 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था । ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद शमी के साथ खेलते हुए जडेजा ने चाय से ठीक पहले के ओवर में शतक पूरा किया । अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाये ।           

तेजी से भारत ने बनाए रन
इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट में 86 रन बनाने वाले जडेजा ने दुबई में एशिया कप के जरिये वनडे क्रिकेट में शानदार वापसी की । भारत ने दूसरे सत्र में 4.5 की औसत से 143 रन बनाये । कप्तान कोहली लंच के बाद तुरंत आउट हो गए जिसके बाद जडेजा ने पारी को आगे बढाया । इससे पहले कल 72 रन पर खेल रहे कोहली ने संयम के साथ खेलते हुए आज शतक पूरा किया । वहीं कल 17 रन पर नाबाद रहे पंत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 84 गेंद में 92 रन बनाये । पंत अपने चौथे टेस्ट में दूसरा शतक बनाने की ओर अग्रसर थे लेकिन मिडविकेट पर दूसरा छक्का लगाने के प्रयास में बैकवर्ड प्वाइंट पर कीमो पाल को कैच दे बैठे । उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाये । भारत ने पहले सत्र में 29 ओवर में 142 रन बनाये ।

कोहली डान ब्रैडमेन के बाद सबसे तेजी से 24 टेस्ट शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए । ब्रैडमेन ने 66 पारियों में यह मुकाम हासिल किया जबकि कोहली की यह 123वीं पारी रही । इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत ने पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाया । उसने पॉल को चौका और छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया । स्पिनर रोस्टन चेस का स्वागत उसने चौके और छक्के के साथ किया और अगले ओवर में देवेंद्र बिशू का भी यही हाल हुआ । ऐसा लग रहा था कि वह कोहली से पहले शतक बना लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं । पंत जब 87 रन पर था तब कोहली ने अपना बल्ला उठाकर इशारा किया लेकिन पंत ने एक और छक्का लगाने के प्रयास में विकेट गंवा दिया ।