मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार 1 फ़रवरी से सम्पूर्ण प्रदेश के साथ साथ हरदा जिले में भी “घर-चलो, घर-घर चलो” कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व में “घर-चलो, घर-घर चलो” अभियान समस्त ब्लाक में प्रत्येक बूथ पर जाकर संचालित होगा। उक्त अभियान में जिला संगठन प्रभारी निलय डागा जी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। “घर-चलो, घर-घर चलो” 28 दिन निरंतर संचालित होगा क्षेत्र के समस्त वूर्थों एवं परिवारों तक पंहुचा जावेगा कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों, मोर्चा संगठनो महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस भा.रा.छा.सं., ब्लाक मंडलम सेक्टर अध्यक्षों सहित समस्त कांग्रेसजनों से अभियान में शामिल होने की अपील की है।
ब्रेकिंग