jhankar
ब्रेकिंग
पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

भोपाल में 239 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए, 1.34 लाख को लगेगी वैक्सीन

भोपाल के टीनएजर को 2 फरवरी से वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाई जा रही है। इसके लिए शहर के 239 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बने हैं। इन सेंटरों पर सुबह से ही 15 से 17 साल के टीनएजर पहुंचे और वैक्सीन की डोज लगवाई।

शहर में 15 से 17 साल के 1 लाख 34 हजार 249 किशोर और युवाओं को डोज लगाई जाएगी। इन टीनएजर को 28 दिन पहले फर्स्ट डोज लगी थी। CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया, वैक्सीनेशन को लेकर शिक्षा विभाग के को-ऑर्डिनेशन से 239 स्कूलों में कैम्प लगाए गए हैं।

3 जनवरी को लगी थी फर्स्ट डोज

- Install Android App -

टीनएजर को 3 जनवरी को फर्स्ट डोज लगी थी। एक लाख 34 हजार से ज्यादा युवाओं को फर्स्ट डोज लगाई गई थी। इसलिए उन्हें 2 फरवरी से सेकेंड डोज लगाने की शुरुआत हो गई।

अब तक 42 लाख से ज्यादा डोज लगे

भोपाल में कोरोना से बचाव के लिए अब तक वैक्सीन के कुल 42 लाख 73 हजार डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 22 लाख 73 हजार 105 फर्स्ट और 19 लाख 52 हजार 442 सेकेंड डोज शामिल हैं। साथ ही 48 हजार 837 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाए जा चुके हैं।