jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का 74 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार

बीआर चोपड़ा की मशहूर टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार सोब्ती का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। उनका निधन सोमवार रात हुआ। अपनी लंबी-चौड़ी कदकाठी के लिए पहचाने जाने वाले प्रवीण कुमार पंजाब से थे और अभिनय के साथ खेल के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे।
उन्हें खेल की दुनिया में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया जिसमें अर्जुन अवार्ड भी शामिल है। खेल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन बड़ी पहचान उन्हें 80 के दशक में बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली।

एशियाई गेम्स में 4 पदक, ओलंपिक भी खेला

- Install Android App -

प्रवीण कुमार का खेल का करियर बेहद सफल रहा। उन्होंने एशियाई खेलों में चार बार पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण पदक सहित एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 1968 के मेक्सिको ओलंपिक खेल और 1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
बॉलीवुड से ऐसे जुड़े प्रवीण कुमार

ट्रैक एंड फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर के बाद प्रवीण 70 के दशक में अभिनय के क्षेत्र से जुड़े। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने का किस्सा बताया था। प्रवीण कुमार के अनुसार जब वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे, तभी उन्होंने रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी फिल्म को साइन किया था, हालांकि इसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था।
बाद में प्रवीण ने एक और फिल्म की जिसका नाम ‘रक्षा’ था। यह फिल्म 1981 में आई। इसके बाद उनके पास कई और भूमिकाएं आने लगीं। हिंदी फिल्मों में अमिताभ बच्चन की ‘शहंशाह’ फिल्म में मुख्तार सिंह के रूप में उनका किरदार सबसे यादगार रहा। इसके अलावा प्रवीण ने करिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंहासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।