jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में चली लाठियाँ, चार घायल

गांव के रहवासियों के बीच वन भूमि में कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद 

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जमीन को लेकर दो गांव के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम पतालडोभी की है।

एक-दूसरे पर किया लाठियों से हमला : पुलिस के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पर लाठियों से हमला कर लोगों को घायल कर दिया था। डोभी ग्राम के लोगों पर ग्राम डुलहरी के ग्रामीणों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया था। घटना में डोभी के चार ग्रामीण घायल हो गए।

- Install Android App -

वन भूमि में कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद : बताया गया है कि कई एकड़ में लगी फसल को भी बर्बाद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम डुलहरी व डोभी गांव के रहवासियों के बीच वन भूमि में कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार इस समस्‍या को प्रशासन को बताया : ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या से प्रशासन को भी शिकायत के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। घटना साथ फरवरी की बताई गई है।

ग्रामीणों की रिपोर्ट पर 5-6 लोगों पर मामला दर्ज किया : इस संबंध में मेहंदवानी थाना प्रभारी धनीराम बरकड़े ने बताया कि ग्राम डोभी के ग्रामीणों की रिपोर्ट पर ग्राम ड्डलहरी के 5-6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जांच और ग्रामीणों के बयान के बाद आधा दर्जन लोगों के नाम आरोपितों में शामिल किए गए हैं। घटना 5 से 6 दिन पहले की बताई जा रही है।