jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

श्री रेवा गुर्जर महासभा द्वारा निर्धन सहायता कोष से शीतल को पढ़ाई के लिए दूसरी क़िस्त में दिए 46 हजार 500 रुपए

सुनील पटल्या बेड़िया। श्री रेवा गुर्जर महासभा द्वारा निर्धन सहायता कोष की कार्यकारिणी द्वारा कु. शीतल केशव बिरला ढकलगाँव को दूसरी क़िस्त में 46 हजार 500 रुपए बीटेक कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए बुधवार को श्री रेवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष ताराचंद पटेल के मार्गदर्शन में निर्धन सहायता कोष के अध्यक्ष रामु सेठ, कोषाध्यक्ष शोभाग पटेल, देवराम राँडवा व सुनील पटल्या द्वारा दिए गए। सहायता कोष के मीडिया प्रभारी धरम बिरला ने बताया कि समाज के निर्धन परिवार जिनके बच्चे उच्च शिक्षा की पढ़ाई करना चाहते है। उनको निर्धन सहायता कोष से आगे की पढ़ाई के लिए राशि दी जाती है। पहली किस्त में 51 हजार रुपए दिए गए थे। कु. शीतल बिरला ने बताया कि कंप्यूटर साइंस से डिप्लोमा करने के बाद बीटेक के लिए मेरा श्री गोविंदराम सेसकरिया इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी इंदौर में चयन हुआ है। मेरी पढ़ाई के लिए श्री रेवा गुर्जर समाज द्वारा पढ़ाई के लिए पहली किस्त में 51 हजार की राशि दी गई थी व दूसरी क़िस्त में 46 हजार 500 रुपये की राशि दी गई। वही दशरथ चौधरी व श्याम मुकाती कुबेर कंट्रक्शन ढकलगाँव द्वारा निर्धन सहायता कोष में पांच हजार रुपए देकर सदस्य बने हैं। इस दौरान श्री रेवा गुर्जर सामूहिक समिति ढकलगाँव के अध्यक्ष दशरथ चौधरी, जितेंद्र बोबड़िया, केशव बिरला, देवराम रॉडवा, योगेश शाह, बालकराम चौधरी भानबरड़ आदि ने समाज का आभार माना। निर्धन सहायता के अध्यक्ष रामु सेठ ने बताया कि आगे भी गुर्जर समाज मे उच्च शिक्षा पढ़ाई के लिए निर्धन विद्यार्थियों के लिए राशि दी जाएगी।