jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

छोटा शकील के साथी जिंगाड़ा को लेकर भारत-पाक में जंग तेज

छोटा शकील के साथी और कुख्यात गैंगस्टर मुदस्सर हुसैन सैयद उर्फ मुन्ना जिंगाड़ा (50) की कस्टडी  को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अदालती जंग छिड़ गई है। पाक ने इस मामले को लेकर भारत के खिलाफ थाइलैंड की एक अदालत में अपील की है। पाक का दावा है कि यह पाकिस्तानी नागरिक है। यही अदालत पहले भारत के पक्ष में अपना फैसला सुना चुकी है और गैंगस्टर को भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दे चुकी है।
कोर्ट ने अगस्त महीने में जिंगाड़ा को भारतीय नागरिक बताते हुए उसे भारत को सौंपने का फैसला सुनाया था। पाकिस्तान ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पिछले महीने अपील की है। मूल रूप से मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले जिंगाड़ा ने छोटा शकील के इशारे पर साल 2000 में छोटा राजन पर हमला किया था। घटना के बाद जिंगाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 2012 में सजा पूरी करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच उसकी नागरिकता को लेकर जंग जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ताजा अपील से यह लड़ाई और लंबी खिंच सकती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया  कि पाकिस्तान झूठे और फर्जी कागजातों के सहारे जिगाड़ा पर अपना दावा ठोक रहा है,  कोर्ट के सामने उसके बचपन की तस्वीरें और डीएनए रिपोर्ट जैसे पुख्ता सबूत रखे हैं जिससे अदालत संतुष्ट दिखी और भारत के हक में फैसला सुनाया।’ जिंगाड़ा को अगर भारत लाया जाता है तो भारत को दाऊद इब्राहिम के ठिकाने का पता लगाने में आसानी रहेगी। एक खुफिया सूत्र के मुताबिक यही एक कारण है जिस वजह से पाकिस्तान को कसर नहीं छोड़ना चाहता।