jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

MP NEWS : 26 वर्षीय महिला से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, रात के अंधेरे का उठाया फायदा, सुनसान जगह में दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद घबराई पीड़िता ने परिजनों से अपने साथ हुई वारदात की

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। मध्य प्रदेश में हैवानियत की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डिंडौरी जिले से सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला के साथ 5 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

घिनौनी वारदात डिंडोरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के निगवानी गांव में हुई है। थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह रविवार की रात गांव में ही चौक कार्यक्रम में गई हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे पकड़कर अपने साथ अंधेरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद घबराई पीड़िता ने परिजनों से अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी और परिजन के साथ महिला थाना पहुंचकर पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। DSP विजय गोठरिया इस मामले की जांच कर रहे हैं।