jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

कवर्धा छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत, 30 घायल

मकड़ाई समाचार शहडोल। कवर्धा छत्तीसगढ़ से शहडोल होकर लखनऊ जाने वाली भोरमदेव ट्रेवल्स की बस सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट में पलट गई। बस में सवार 3 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई है, जिसमें एक 12 साल की बालिका भी शामिल है। दो मृतकों की पहचान हो गई है, जिसमें 12 साल की महिमा कश्यप निवासी कवर्धा छत्तीसगढ़ और 26 वर्षीय नाविर खान निवासी तेंदुआ नगरिया थाना बंडा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश है। 30 यात्री घायल है, जिसमें 5 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को रात में ही पुलिस की मदद से जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

घटना रात लगभग 12.00 बजे की है । सिंहपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उसके ने बताया की बस क्रमांक सीजी 09 जेएम 6758 कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में पद खाई घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई गई है जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहली प्राथमिकता उपचार थी अब दोपहर तक सब की पहचान कर ली जाएगी। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री कवर्धा से लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे। 5 यात्री शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के थे जो कवर्धा से अपने घर जा रहे थे। यह कवर्धा गन्ना की कटाई करने गए थे।

- Install Android App -

साइड लेते समय पलट गई: टीआइ ने बताया कि की घाट में शहडोल की ओर से जा रहा ट्रक पहले से खड़ा हुआ था। सामने से बस आई। चालक साइड लेकर बस को निकालते समय किनारे गहरे गड्ढे को समझ नहीं पाया और उसी गड्ढे के कारण बस पलट गई।

मिनी ट्रक चालक ने दी सूचना: टीआइ ने बताया कि की घटना के बाद तत्काल वहां एक मिनी ट्रक लेकर मोहम्मद सोहेल निवासी केरहा वहां पहुंच गया था। उसने अपने मालिक को घटना की सूचना दी और मालिक ने सिंहपुर थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और घायलों की मदद में लग गई।