रेन बसेरा भवन में भ्रष्ट सीएमओ संचालित कर रहा नगर परिषद कार्यालय. गरीब मुसाफिरों के हक पर भ्रष्ट सीएमओ ने डाला डाका

मकड़ाई समाचार हरदा टिमरनी। शासन की योजना अनुसार गरीब तबके के लोग और आने जाने वाले राहगीर मुसाफिरों के लिए शासन ने रात्रि विश्राम के लिए रेन बसेरा भवन का निर्माण वर्ष 2012-13 में किया गया जहां वनांचल क्षेत्र और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले आदिवासी गरीब तबके के लोग रेन बसेरा भवन में विश्राम कर सके तो ठंड बारिश गर्मी से बचने के लिए बेसहारा लोगों के लिए रेन बसेरा भवन का निर्माण किया गया जहां पहले लोग आकर रात्रि में विश्राम किया करते थे।
लेकिन पिछले 2 वर्षों से भ्रष्ट सीएमओ राहुल शर्मा द्वारा बिना किसी अनुमति प्रस्ताव और एनओसी के अपनी मनमर्जी कर पद का दुरुपयोग करते हुए रेन बसेरा भवन में नगर परिषद का कार्यालय संचालित किया जा रहा है । जबकि नगर पंचायत कार्यालय पहले से ही टिमरनी नगर में बना हुआ है जहां पर पहले से ही सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके बावजूद भी सीएमओ द्वारा अपनी मनमर्जी करते हुए रेन बसेरा भवन में नगर पंचायत परिषद का कार्यालय शिफ्ट किया गया जिसकी अनुमति ना आदिम जाति कल्याण विभाग से ली गई और नाही कलेक्टर से ली गई और ना ही नगर परिषद का प्रस्ताव लिया गया आखिर गरीबों के हक पर सीएमओ द्वारा क्यों डाका डाला गया.।
24 लाख की लागत से बना है भवन
आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नगर में रैन बसेरा भवन बनाने के लिए वर्ष 2012 में 24 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करते हुए गरीब आदिवासी और नगर में आने जाने वाले मुसाफिर राहगीरों के लिए रात्रि विश्राम हेतु एक भवन का निर्माण नहर विभाग की भूमि पर किया था शासन की मंशा अनुसार टिमरनी क्षेत्र मैं ग्रामीण अंचलों से आने जाने वाले लोग बस ट्रेन का सहारा लेने टिमरनी आते हैं जहां कई बार ट्रेन लेट होने या रात्रि में गांव आने जाने के लिए साधन ना मिलने पर रेन बसेरा भवन में निशुल्क रात्रि विश्राम कर सके किंतु जबसे भ्रष्ट शिवम राहुल शर्मा टिमरनी आए हैं आते ही उन्होंने अपनी मनमर्जी और अपने पद का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया रैन बसेरा भवन में नगर परिषद का कार्यालय संचालित करने लगे और नगर परिषद की पुरानी बिल्डिंग को खंडहर घोषित कर दिया जबकि रैन बसेरा में किसी प्रकार की कोई गतिविधि या कार्यालय आदि संचालित नहीं किए जा सकते हैं इसके बाद भी शासन प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर सीएमओ राहुल शर्मा पद का दुरुपयोग करते हो अपनी मनमर्जी कर रहा है.
रैन बसेरा भवन में नहीं है कोई सुविधा
शासन की योजना अनुसार बनाए गए रैन बसेरा भवन में नगर परिषद कार्यालय संचालित होने के कारण रात्रि विश्राम के लिए गरीब मुसाफिर लोगों के लिए कोई सुविधा बिस्तर पलंग आदि की सुविधा नहीं है और ना ही आने जाने वालों की कोई एंट्री की जाती है जो भी मुसाफिर रात्रि विश्राम के लिए आता है उन्हें नगर परिषद के कर्मचारी भगा देते हैं जिससे शासन की योजनाओं का सही लाभ क्षेत्र के नागरिक नहीं ले पा रहे हैं जबकि संबंध में कई बार आदि जाति कल्याण विभाग को शिकायत दी की जा चुकी है इसके बावजूद भी आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नगर परिषद विभाग पर कोई कार्यवाही नहीं करते नजर आ रहा है जिससे नगर के नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है तो वही आदिवासी क्षेत्र के लोगों का यह कहना है कि जब आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा गरीब आदिवासियों के लिए जब रेन बसेरा भवन बनाया गया है तो उसका लाभ क्षेत्र के नागरिक क्यों नहीं ले पा रहे हैं.
ऊपर भवन नीचे मीटिंग हॉल
रेन बसेरा भवन 2 मंजिला इमारत में बना हुआ है जिसमें नीचे के भवन में शासन प्रशासन एवं भाजपा कांग्रेस सहित अन्य संगठनों की मीटिंग बैठक आदि आयोजित की जाती है वहीं दूसरी और प्रथम तल पर नगर परिषद का कार्यालय संचालित किया जा रहा है जिससे शासन की मंशा अनुसार रेन बसेरा भवन का महत्व ही खत्म कर दिया गया है वही गेट पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी चौकीदार आदि जब रैन बसेरा भवन में कोई रात्रि विश्राम के लिए आता है तो उन्हें भगा देते हैं वहीं कुछ लोग नगर परिषद का कार्यालय समझकर और नीचे मीटिंग बैठक चलने के कारण लोग वापस चले जाते हैं और इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं जबकि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बनाया गया भवन सिर्फ रेन बसेरा भवन है जहां मुसाफिरों और आदिवासियों के लिए या बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर रहने वाले छोटे तबके के लोगों के लिए बनाया गया था लेकिन सीएमओ राहुल शर्मा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उस भवन मैं अपनी मनमर्जी कर रेन बसेरा भवन को बंद कर ऊपर नगर परिषद का कार्यालय और नीचे मीटिंग बैठक हाल आदि का भवन बना दिया गया जो शासन के नियमानुसार गलत है

