मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने रंगपंचमी के दिन 22 मार्च को प्रातःकाल से अपरान्ह 5 बजे तक हरदा जिले की देशी व विदेशी मदिरा की सभी दुकानें व वाईन शॉप के साथ-साथ देशी व विदेशी मदिरा के सभी मद्य भाण्डागार बंद रखने के आदेश जारी किये है। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
ब्रेकिंग
