नई दिल्लीः देश के 5 अहम राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन के अनुमानों से सोमवार को शेयर बाजार को तगड़ा झटका लगा। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 468.59 अंक यानी 1.31% टूटकर 35,204.66 पर जबकि निफ्टी 185.00 अंक यानी 1.73% कमजोर होकर 10,508.70 पर खुला।थोड़ी ही देर में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा कमजोर होकर हुआ। वहीं निफ्टी 192 अंक कमजोर रहा।
RIL में 4 फीसदी की बड़ी गिरावट
मार्केट के हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में 4 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरे टॉप लूजर्स में शामिल इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 4.20 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.80 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 3.24 फीसदी, पावर ग्रिड 3.15 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
मिड और स्मॉल कैप
मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी टूटकर 13880 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 14474 के स्तर पर नजर आ रहा है।
टॉप गेनर
आईओसी, गेल, टेक महिंद्रा, विप्रो
टॉप लूजर
इंडियाबुल्स एचजीएस, अदानी बंदरगाह, अल्ट्रा टेक सीमेंट, पावर ग्रिड कॉर्प

