jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल

तांत्रिक महिलाओं से कहता- कपड़े उतारो पूजा करेंगे, 400 लोगों को बना चुका शिकार

महिलाओं को न्यूड होकर साथ में पूजा करने के लिए कहता आरोपी, इस दौरान रेप करता

अजमेर। तंत्र-मंत्र से भूत-प्रेत भगाने का दावा कर युवती से रेप करने वाला ढोंगी तांत्रिक दिल्ली में टैक्सी चलाता था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद से वह लगातार गुमराह कर रहा है। आरोपी न केवल अजमेर बल्कि देशभर में लोगों के घर पहुंचकर अपना खेल खेलता था। आरोपी अपने चेलों और अंध भक्तों की मदद से लोगों के घरों में दाखिल हो जाता। फिर महिलाओं को न्यूड होकर साथ में पूजा करने के लिए कहता था। इस दौरान रेप करता। पुलिस का कहना है कि बदनामी के डर से महिलाएं आरोपी के सामने भी नहीं आना चाहती हैं। हालांकि पुलिस पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

आदर्श नगर थाना पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी 10 साल पहले एक टैक्सी चालक था। कमाई अच्छी नहीं थी। धीरे-धीरे लोगों भूत-प्रेत का खौफ दिखा तांत्रिक बन गया। पूछताछ में तांत्रिक ने कहा कि वह 400 लोगों को तंत्र-मंत्र से ठीक कर चुका है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कितनी महिलाओं से रेप कर चुका है। इस बीच पता चला कि आरोपी तांत्रिक अजमेर की पीड़िता की रिश्तेदार की बेटी से भी रेप कर चुका है।

पुलिस को गुमराह कर रहा ढ़ोगी बाबा
आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि आरोपी ढोंगी तांत्रिक राजेंद्र कुमार वाल्मीकि पुलिस को पूछताछ में गुमराह कर रहा है। वह अपनी और वारदातों के बारे में नहीं बता रहा। पुलिस का मानना है कि आरोपी से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। आदर्श नगर थाना अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि आरोपी ढोंगी बाबा राजेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के मुरैना मंदिर के साथ ही विभिन्न जगहों पर मौका तस्दीक करवाई गई। गुरुवार को दिल्ली भी ले जाया जाएगा। पीड़ित परिवार के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

- Install Android App -

पीड़ित महिलाओं को बदनामी का डर
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि दिल्ली में भी आरोपी राजेंद्र कुमार वाल्मीकि ने तंत्र-मंत्र की आड़ में कई महिलाओं को न्यूड कराकर पूजा करने का झांसा दिया। इस दौरान महिलाओं से अश्लीलता की। आदर्श नगर थाना अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि कि पीड़िताएं परिवार की बदनामी के डर से सामने नहीं आना चाहती हैं। परिवार के लोग ढोंगी तांत्रिक पर आंखें बंद कर विश्वास करने लगते थे। इसी कारण कोई भी पीड़ित सामने नहीं आ रहा।

पुलिस को गिरोह के सदस्यों की तलाश
आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड आरोपी तांत्रिक की टीम में और कौन- कौन शामिल हैं, इसे लेकर जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस दिल्ली जाकर आरोपी ढोंगी तांत्रिक के परिवार से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस का मानना है कि इस वारदातों में परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं।

छोटे परिवारों को बनाता निशाना
SHO सुगन सिंह ने बताया कि ढोंगी तांत्रिक राजेंद्र सिंह अपने चेलों को व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए छोटे परिवारों पर नजर रखने के लिए कहता और उनकी जानकारियां हासिल करता था। उसके बाद परिवार के लोगों को गुमराह कर जाल में फंसाता और फिर वारदात को अंजाम देता।

बुकियों के अकाउंट में डलवाता पैसे
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी तांत्रिक राजेंद्र कुमार वाल्मीकि का पुलिस ने जब मोबाइल चेक किया तो उसके मोबाइल से कई चैटिंग और पैसों की लेनदेन के स्क्रीनशॉट बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक द्वारा खुद के अकाउंट में पैसे न डलवा कर बुकियों के अकाउंट में पीड़ित परिवारों से पैसे डलवाया करता है। वह जुआ खेलने का आदी है और जुए-सट्टे में लाखों रुपए गंवा चुका है।