jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष आरती पटेल का हरदा में हुआ भव्य स्वागत

मकड़ाई समाचार हरदा। अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष आरती पटेल हरदा जिले के प्रवास पर आईं। जिनका अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की जिला अध्यक्ष डॉ स्मिता मोरछले के निवास शिवम वाटिका हरदा में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर ज्योति पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। उपरांत जिला अध्यक्ष डॉ स्मिता मोरछले द्वारा वर्ष भर की कार्य योजना उनके समक्ष रखी गई व कार्यकारणी का परिचय कराया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा आंजने ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आगामी योजनाओं से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष लाजवंती पाटिल द्वारा व्यक्त किया गया कि भुआणा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाकर क्रियान्वित करना चाहिए।

- Install Android App -

सुलेखा भायरे अध्यक्ष गुर्जर महिला मंडल हरदा द्वारा व्यक्त किया गया कि समाज की बालिकाएं जिन्होंने शिक्षा छोड़ दी है उन्हें शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। प्रदेशाध्यक्ष आरती पटेल द्वारा एकजुट होकर हरदा की महिलाओं द्वारा संगठनात्मक रूप से किए जा रहे कार्यों की संबंध में प्रसन्नता व्यक्त की और हरदा गुर्जर महिला महासभा के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उनको राष्ट्रीय स्तर पर बताते हुए ऐसे कार्य सभी जगह हो ऐसा प्रयास करेंगे। सुप्रिया पटेल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मानव सेवा से गुर्जर महिला महासभा को जोड़ने की बात की गई। उपाध्यक्ष राजकुमारी मुकाती द्वारा वृक्षारोपण कर पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही गई।

सचिव सरला बाँके के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की महासचिव नीतू बाँके द्वारा किया गया। इस अवसर पर रश्मि चौधरी, नैना बागरे, शिव कुमारी पटेल, रंजना पटेल, उर्मिला भायरे, रीमा मोरछले, ज्योति पाटिल, निहारिका छ्लोत्रे, मीना गुर्जर व खुशी पाटिल उपस्थित रहे।