jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

फांसी में लटका मिला 55 वर्षीय कोटवार का शव, गांव में फैली सनसनी

इस मामले में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवाही के कोटवार पद में कार्यरत महेश दास पड़वार पिता कृष्णा दास पड़वार उम्र 55 का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि गुरुवार को सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। बताया गया है कि कोटवार सुबह से गायब था। स्‍वजनों ने भी इस मामले में गंभीरता से जांच करने की मांग की है।