jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

कनगांव के दबंग किसान की दबंगई, छः बार हो चुंकी एफआईआर दर्ज, फिर भी कर रहा गुंडागर्दी, गरीब किसान परेशान

जबरजस्ती कर रहा भूमि पर कब्जा फैला रहा अशांति का माहौल से परेशान है गांव के किसान

मकड़ाई समाचार हरदा रहटगॉव। जिले के ग्राम कनगांव में एक दबंग व्यक्ति द्वारा आये दिन लोगो की भूमि पर कब्जा करना उनके खेतो की फसल टेक्टर चलाकर बर्बाद करना और अपनी दबंगाई दिखाकर गांव के किसानो को परेशान करने जैसा मामला सामने आया है। जहां कनगांव का दबंग भगवानदास पाटिल जो की गुंडा गर्दी करते हुए आये दिन लोगो को परेशान करते नजर आ रहा है। जिसकी रहटगांव थाने में लगभग 6 बार एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके बाबजूद भी  भगवानदास पाटिल आये दिन लोगो को परेशान करते नजर आ रहा है। जिससे गांव में अशांति का महौल बना हुआ है। लोग घवराऐ हुए है किन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा भी उक्त भगवान दास पर कोई कठौर कार्यवाहीं नहीं कर पा रहा है। जिससे उक्त व्यक्ति के हौसले और बुलंद होते नजर आ रहें है।

- Install Android App -

किसान की भूमि पर करना चाहता है कब्जा

गांव के किसान गणेश पाटिल जिसकी भूमि ग्राम कनगांव में लगभग 2 एकड़ भूमि है। वहीं किसान लगभग 40 वर्षो से अपने ही खेत में निवास करते आ रहें है। इनकी भूमि पर गुंडा भगवानदास ने पहले तो भूमि पर कब्जा करना चाहा बाद में पुलिस केस भी बनवाए और फिर कोर्ट में केस भी लगा दिया। लेकिन जब कोर्ट से केस हार गया और उसे उक्त भूमि पर कब्जा नहीं मिला तो जबरन किसान गणेश पाटिल को आये दिन जान से मारने की धमकी देना तथा लडाई-झगडे करने के साथ-साथ भगवानदास द्वारा किसान गणेश पाटिल के खेत में लगी फसल पर टेक्टर चला दिया गया। और आये दिन घर के सामने आकर गाली-गलोच आदि का कार्य करता है। जिसकी शिकायत 4 बार थाने में दर्ज की गई। वहीं अन्य किसान द्वारा 2 बार मारपीट गाली-गलोच की एफआईआर दर्ज की गई। किन्तु प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति पर कोई कठौर कार्यवाहीं नहीं कि जा रहीं है। जिससे गांव के कई किसान लोग परेशान होते नजर आ रहें है।