jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

15 दिन में 9.20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, आज भी बढ़े तेल के दाम

Fuel Price Latest Updates : अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil की कीमत घटकर भले ही अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है लेकिन भारतीय बाजार पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। तेल कंपनियां रोज ही धीरे-धीरे रेट बढ़ाकर महंगाई पर आम आदमी को जोर का झटका दे रही हैं। दो 14 दिन में पेट्रोल डीजल के भाव में 13 बार उछाल आ चुका है। 22 मार्च से जो बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ वो अभी कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 15 दिन की बात की जाए तो सिर्फ 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ बीते 14 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव

- Install Android App -

भारतीय तेल कंपनियों ने आज 05 अप्रैल एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके साथ अब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 104.61 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 95.87 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 119.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

रोज अपडेट होती है पेट्रोल डीजल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत रोज अपडेट की जाती है। भारतीय तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।