विश्नोई समाज के आराध्य भगवान श्री जम्भेश्वर जी को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र विवादित पोस्ट शेयर की, विश्नोई समाज में आक्रोश सैकड़ों लोग पहुंचे थाने, FIR दर्ज कराने !
हरदा। शुक्रवार शाम को सिटी कोतवाली थाने में बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग पहुंचे।
लोगो में जमकर आक्रोश देखा गया।
विश्नोई समाज के युवाओं ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्री जम्भेश्वर जी को लेकर एक युवक महेंद्र सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पर अभद्र विवादित पोस्ट शेयर की जिसको लेकर विश्नोई समाज में आक्रोश व्याप्त है।
समाज के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।
देर शाम विश्नोई समाज के वरिष्ठ लक्ष्मी नारायण पंवार सहित सैकड़ों लोग पहुंचे थाने पहुंचे।
सभी ने उक्त विवादित पोस्ट को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की। ओर युवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।
इधर एसडीओपी शालिनी परस्ते हरदा ने कहा विश्नोई समाज के लोगों ने शिकायत की है कि महेंद्र सिंह पटेल नाम के युवक ने उनके गुरु भगवान श्री जम्भेश्वर जी को लेकर अशोभनीय पोस्ट की है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

