ब्रेकिंग
सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ... हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित: नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवारों को एनजीटी के आदेश अनुसार किया गया भुगतान:  13 मृतकों... नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का निंदा प्रस्ताव पारित, स... Navodaya Class 6th Result 2025: तुरंत चेक करें अपना नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं का रिजल्ट, ये है डायरे... Ladli Behna Yojana 3.0: मध्य प्रदेश सरकार जल्द शुरू कर सकती है लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, वंचित ... पत्रकारों से पुलिस नहीं पूछ सकती उनके सूत्र – SC हत्या के आरोपियों को पुलिस ने महज 6 घंटे में किया गिरफ्तार

Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6/01/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

जीवन से तंत्र बाधा को दूर करने के लिए माता दुर्गा का सर्व बाधा मुक्ति मंत्र बहुत फायदेमंद है. इस मंत्र को किसी भी शुक्रवार से शुरू करें और 7 शुक्रवार तक लगातार करें. सुबह स्नान के बाद माता का स्मरण करते हुए , 21 बार इस मंत्र का जाप करें और हाथ जोड़ कर कहें ,हे माता मेरे कष्टों का निवारण कीजिए. यह मंत्र इस प्रकार है।सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धन धान्य: सुतान्वित:|
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यती न संशय:||
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृष

समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
मिथुन

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी।

कर्क
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। थकान रह सकती है। जोखिम के कार्य टालें।

सिंह

व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

- Install Android App -

कन्या
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।

तुला
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

धनु
नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

मकर
भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ
व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net