jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

नर्मदा पुरम : अवैध शराब बिक्री को लेकर शिवपुर थाने पहुंची महिलाएं बोली दारू बंद करवा दो नही तो हम आग लगा देंगे |

शिवपुर : नर्मदा पुरम संभाग के शिवपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम नारकोला खुर्द की महिलाएंअवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए शिवपुर थाने आई। महिलाओं ने बताया कि हमारे यहां शराबीयो द्वारा रोड पर गाली गलौज की जाती है आए दिन हमें गंजाल नदी कपड़े धोने नहाने जाना पड़ता है किसी भी शराबी द्वारा हमें पूरी नजर से देखा जाता है।

एवं गंदे गंदे शब्द बोले जाते हैं हमारे यहां ठेकेदार द्वारा अवैध शराब बिना लाइसेंस के बिकवाई जा रही है उसी रास्ते से छात्रों का आना-जाना लगा रहता है आए दिन रोड पर शराबी शराब पीकर हंगामा करता है और गाली गलौज करता है। इसलिए हम सभी नारकोला खुर्द के महिला पुरुष आवेदन देने आए हैं ।

- Install Android App -

रिपोर्ट@ संवाददाता प्रदीप यादव