jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

अत्यधिक ठंड से प्रमुख स्थानों पर की गई अलाव व्यवस्था रात 10 बजे पहुंची कलेक्टर ,अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव व्यवस्था की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख सेठानी घाट पर नर्मदापुरम परिक्रमा वासियों के लिए भी अलावा व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने सेठानी घाट सहित अन्य स्थानों पर अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया।

- Install Android App -

संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान ने बताया कि ने नर्मदापुरम नगर में जिला अस्पताल के सामने रेन बसेरा, जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड , कोरीघाट , विवेकानंद घाट , सेठानी घाट, बस स्टैंड के पास रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन के पास अलाव व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अलाव व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए है।