jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 21 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे एसडीएम विजय राय के निर्देशों का उल्लंघन, : डीजे संचालकों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई खुलेआम चल रहे... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न, भोपाल में 24 को कांग्रेस का किसान सम्मेलन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान हादसा: मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ पुतला दहन में भड़की आग, ट्रैफिक टीआई झु... AI समिट में कांग्रेस के विरोध पर सियासी घमासान, BJP का आरोप– राहुल के घर में बनी रणनीति इंदौर : अब मोटापे का मुफ्त इलाज, महाराजा यशवंतराव अस्पताल में नि:शुल्क सर्जरी ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा चांदी में 2,481 की तेजी, सोने में भी 559 रुपए ‎की बढ़त गिरावट से उबरा शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में गिरावट

कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान हादसा: मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ पुतला दहन में भड़की आग, ट्रैफिक टीआई झुलसे

मैहर। मैहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था।

यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। दरअसल, विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आग अचानक भड़क गई और वे झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Install Android App -

घटना के बाद मैहर एसपी ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन था। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। प्रदर्शन सुबह 9 बजे होना था, सुबह साढ़े 9 बजे पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है।

मैहर के सिविल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, टीआई विक्रम की कमर, पीठ, जांघ और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुतला दहन के दौरान जब टीआई की वर्दी में आग लगी हुई थी, तब पुलिसकर्मी आग बुझा रहे थे। वहीं कांग्रेसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।