jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

AI समिट में कांग्रेस के विरोध पर सियासी घमासान, BJP का आरोप– राहुल के घर में बनी रणनीति

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समित 2026 में शुक्रवार को यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। 8 से 10 कांग्रेस कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिए भारत मण्डपम में प्रवेश कर गए। जैसे ही अंदर पहुंचे कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और मंच के पास जाकर जोरदार हंगामा करने लगे। इस दौरान ये कार्यकर्ता अपनी शर्ट और बनियान दोनों ही उतार दिए। हालांकि बाद में उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार हमला बोला है।

- Install Android App -

इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रदर्शन कर रहे सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिलक मार्ग थाने में ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कृष्णा हरि, राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, कुंदन यादव, बिहार सचिव, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और नरसिम्हा यादव, तेलंगाना को हिरासत में लिया है।

‘विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच’
यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया समिट में कांग्रेस के लोगों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन देश के लिए शर्म की बात है। विदेशी महमानों के सामने कांग्रेस ने नंगा नाच किया है।