jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जनसुनवाई के आवेदनों का एक ही दिन में हुआ निराकरण नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा

सीधी। सीधी जिले के पनवार क्षेत्र अंतर्गत हड़कंप मच गया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में शामिल तीन वाहन आपस में टकरा गए। यह दुर्घटना पनवार हायर सेकंडरी स्कूल के पास हुई, जब रीवा से होते हुए लगभग 300 से अधिक गाड़ियों का विशाल काफिला सिंगरौली की ओर रवाना हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सिंगरौली दौरे पर जा रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अलग-अलग वाहनों में काफिले के रूप में चल रहे थे। इसी दौरान पनवार हायर सेकंडरी स्कूल के समीप अचानक काफिले में चल रही तीन कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसा होते ही कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया।

- Install Android App -

इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कारों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि टक्कर के कारण तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को काफिले से अलग कराया, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए। बाद में क्षतिग्रस्त कारों को मरम्मत के लिए गैराज भेज दिया गया।

पूरे मामले को लेकर जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह की किसी दुर्घटना की जानकारी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है और न ही किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहीं इस संबंध में सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि काफिले में सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल थे, जिनमें से कुछ वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, केवल कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, इसलिए उन्हें काफिले से अलग कर दिया गया।