jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जनसुनवाई के आवेदनों का एक ही दिन में हुआ निराकरण नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत

उमरिया। उमरिया जिले में एनएच-43 के नजदीक कथली नदी के किनारे शनिवार को जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में वयस्क बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बाघ का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश करने में लग गया है। इस मामले में जब एसडीओ वन कुलदीप त्रिपाठी एवडीएफ ओ विवेक सिंह को फोन लगाया गया तो दोनों ने फोन नहीं उठाया वहीं बाघ की मौत भी संदिग्ध नजर आ रही है, प्रथम दृष्टया जहर खुरानी जैसा मामला लग रहा है, हालांकि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है, वन विभाग डाक्टरों की टीम एवं डॉग स्क्वाड का इंतजार करने में लगी है।

- Install Android App -

बाघ का शव जहां पाया गया है, वह उमरिया सामान्य वन मंडल के चंदिया रेंज के चंदिया बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 10 कथली नदी का किनारा है, सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन दिनों बाघों की गणना की जा रही है, पूरे जंगल में कर्मचारी फैले हुए हैं और उसके बाद हाइवे से कुछ ही दूरी पर बाघ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना वन विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है। गौरतलब है कि उमरिया जिले में वन विकास निगम और टाइगर रिजर्व का क्षेत्र काफी बड़ा है तो वहीं सामान्य वन मंडल का क्षेत्र काफी छोटा होने एवं वन अमला काफी बड़ा होने के बाद भी बाघ की मौत होना संदिग्ध होने के साथ वन विभाग को कटघरे में खड़ा कर रहा है।