jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Accident News : बहन घर से राखी बंधवाकर आ रहे भाई को कार ने मारी टक्कर हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस लौट रहे साइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार को पनागर के बरझाई तिराहा के पास हुई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंपा। आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।पनागर पुलिस ने बताया कि अमखेरा कुदवारी निवासी हरिओम केवट ;50 रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को पैत्रिक निवास पनागर ग्राम रैपुरा गया था। वहां उसने बहनों से राखी बंधवाई। शाम लगभग चार बजे वह साइकिल से वापस अमखेरा लौट रहा था। वह पनागर के ग्राम बरझाई मोड पर पहुंचा ही था कि कार एमपी 20 जेडए 1188 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही हरिओम सड़क पर गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। स्वजन को इसकी जानकारी लगी। वे तत्काल वहां पहुंचे। हरिओम को पनागर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।