jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप

Accident News : ट्रक ने एक आटो को पीछे से मारी एक युवक की मौत 5 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाना खुद के साथ दूसरों की भी जान ले सकता है। ऐसा ही एक मामले में ट्रक ने एक आटो में पीछे से टक्कर मारी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर को दिमनी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार में ट्रक ने एक आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। 5 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक अंबाह निवासी राजबहादुर अपनी आटो में सवारियां लेकर मुरैना की तरफ जा रहा था। खुर्द गांव के पास पीछे से आ आए सीमेंट से भरे ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में आटो में सवार गिरिराज पुत्र लक्षीराम जाटव उम्र 35 साल निवासी करारी रामनगर की मौके पर ही मौत हो गई। आटो चालक राजबहादुर सिंह उम्र 50 सहित रवि पुत्र चरण सिंह तोमर उम्र 29 साल निवासी बीलपुर, सहदेव तोमर पुत्र सुमेर तोमर उम्र 24 निवासी कुथियाना, रामवती पत्नी द्वारिका कुशवाह उम्र 50 साल निवासी लोहगढ़ व गब्बर सिंह पुत्र अखिलेश तोमर उम्र 24 निवासी बीलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।