jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

Accident News : बस ने पहले कार को फिर बाईक को टक्कर मार घसीट ले गई;घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर |  शुक्रवार रात   इंदौर-महू के बीच चलने वाली बेकाबू बस ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस बाइक को घसीटते हुए ले गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों को भी चोट आई है। पुलिस ने बस को जब्त कर केस दर्ज किया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।राजेंद्र नगर टीआइ सियाराम सिंह के मुताबिक, घटना सवा आठ बजे तेजपुर गड़बड़ी के पास अर्जुन चौक की है।बस (एमपी 09 एफए 4148) महू से इंदौर की तरफ आ रही थी। बस में खचाखच सवारियां भरी हुई थी। चालक ने बस पर नियंत्रण नहीं रखा और सबसे पहले कार (एमपी 09 डब्ल्यूबी 9123) को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरी।

- Install Android App -

बाइक को टक्कर मार दी

कार को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तो दूर जा गिरे, लेकिन बाइक बस के पहिये में फंस गई। टीआइ के मुताबिक, घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा गया।पुलिस ने बस में सवार यात्री श्रुति जितेंद्र जोशी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। श्रुति को टक्कर लगने से चोट आई है। बस के अन्य यात्री भी मामूली घायल हुए हैं।