jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक

इंदौर। परीक्षा के दिनों में तेज लाउडस्पीकर बजाना इंदौर में पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसके चलते कई स्थानों पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त भी किए गए हैं। इस बीच इंदौर महापौर ने धार्मिक स्थलों की मीनारों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने की भी मांग की है। दरअसल, विगत कई दिनों से इस तरह की शिकायतें महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पास पहुंच रही थीं कि शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में तेज लाउडस्पीकर बजाने पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त किए गए हैं लेकिन मस्जिदों की मीनरों पर लगे लाउडस्पीकर से अभी अलग-अलग समय पर व्यापक ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।

इन इलाकों की मीनारों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा
वहीं, अत्यधिक ऊंचाई पर लगे स्पीकरों से आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। महापौर ने बताया कि उन्हें वार्ड 72 (लोकमान्य नगर), वार्ड 41 और वार्ड 48 के निवासियों से ध्वनि प्रदूषण को लेकर अधिक शिकायतें मिली हैं। लोगों का कहना है कि मीनारों पर लगे ऊंचे लाउडस्पीकरों की आवाज पूरे क्षेत्र में फैलती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है।

- Install Android App -

ध्वनि प्रदूषण से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है
महापौर ने बताया कि पूरे वर्ष शहर में प्रतियोगी परीक्षाएं और स्कूल की परीक्षाएं चलती रहती हैं। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण के कारण छात्रों की तैयारी प्रभावित होती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, तो धार्मिक स्थलों पर लगे ऊंचे लाउडस्पीकरों के संदर्भ में भी उसी तर्ज पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा मैंने इस मुद्दे पर कलेक्टर को अवगत कराया है और जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की है।

राज्य सरकार ने पहले भी दिए थे निर्देश
महापौर ने याद दिलाया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर राज्य स्तर पर इस विषय में पहले भी निर्देश जारी हो चुके हैं और कार्रवाई भी की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए हैं, तो प्रशासन को एक बार फिर विस्तृत जांच करनी चाहिए।

इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, दो डीजे जब्त, एफआईआर दर्ज
इंदौर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्री कुंज गार्डन में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाए जाने की शिकायत पर प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। साउंड संचालक विकास दाने के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरण जब्त कर लिए गए।