jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

हरदा: नियमों का उल्लघंन कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो RTO को दिए निर्देश: एसडीएम, तहसीलदार नल-जल योजनाओं का निरीक्षण करें

हरदा  / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने वाहन नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सवारी वाहनों में वाहन नियमों का पालन सख्ती से हो, यह भी देखा जाए। मंगलवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अपात्रों का नाम राशन सूची से हटाने का कार्य गंभीरता से किया जाए।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे गांवों में पहुंचकर निर्मित हो चुकी एवं निर्माणधीन नल जल योजनाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि नल जल योजनाओं के पंप आपरेटरों के पारिश्रमिक का नियमित भुगतान किया जाए। कहीं भी आपरेटर को भुगतन के अभाव में जलापूर्ति बाधित न हो।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों व समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी तरह फसलों की गिरदावरी का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कार्य की भी कलेक्टर श्री जैन द्वारा समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं का पंजीयन करवाने के निर्देश भी बैठक में दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।