हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम कायदा निवासी रामप्यारी बाई ने कलेक्टर श्री जैन को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जनपद सीईओ टिमरनी को आवेदक की पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिये। ग्राम रोलगाॅंव निवासी राजेश मालवीय ने कलेक्टर श्री जैन को जाति प्रमाण पत्र न बनने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में अहमद खान ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बिजली बिल माफ कराने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम निमाचा खुर्द के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर गांव में नल- जल योजना पूर्ण कराने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने पीएचई विभाग को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये।

