jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

धुरगाड़ा के सरपंच का आरोप, गांव के दबंग युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की ! जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत की !

हरदा। जिले की ग्राम पंचायत धुरगाडा के सरपंच सुनील कोरकू ने कलेक्टर के नाम जनसुनवाई में एक शिकायत आवेदन देते हुए। गांव के तीन युवकों पर गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाया।
शिकायत आवेदन में सरपंच ने लिखा कि
ग्राम पंचायत धुरगाडा में सरपंच के पद पर पदस्थ हूँ तथा ग्राम में शासन की योजनाओ का कार्य दिशा निर्देशो अनुसार करता हूँ।।
उन्होंने आगे कहा कि बीते दिनों ग्राम मे तीन दबंग अनावेदको द्वारा मेरी झूठी पंचायत मे गडबडी को लेकर की थी ।

जिस पर कि कलेक्टर महोदय जन सुनबाई मे अधिकारियो महोदय द्वारा जांच हेतु अधिकारियो को ग्राम पंचायत धुरगाडा मे दिनांक 04.09.2025 को भेजा था तथा उसी समय पर यह तीनो दबंग अनावेदक भी मौके पर उपस्थित थे ।

- Install Android App -

जिन्होंने मुझ पर पंचायत में गडबडी संबंधित कार्य को दोबारा बतलाया गया मेरे द्वारा सभी जानकारिया स्पष्ट रूप से अधिकारियो के समक्ष रखी तो इस पर से तीनो दबंग अनावेदको द्वारा मेरे साथ मां बहन की गंदी गंदी गालिया दी और मेरे द्वारा जब समझाईस दी की भैया आप अधिकारियो के सामने अपनी बात रखो इस पर से चारो दबंग अनावेदको द्वारा कहा कि जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए।
कहा कि साले सरपंच बन गया आता जाता कुछ नहीं और मेरी कालर पकडकर उन अधिकारियो के सामने ही मुझको लात घुसे मुक्को से मारा जिसकी विडियो भी उन अधिकारियो के पास एवं अन्य लोग जो वहा पर खड़े थे उन्होने भी वीडियो बनाया था। सरपंच ने तीनों युवकों पर कार्यवाही की मांग की है।

इनका कहना है।

इस संबंध में मकड़ाई एक्सप्रेस ने अनादेवक दीपक राजपूत सहित अन्य  से उनका पक्ष जाना तो उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टचार किया है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर सहित कमिश्नर को शिकायत की गई थी। जनपद अध्यक्ष ने स्वयं निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है। बीते दिनों जांच दल को सही जांच करने नहीं दी गई।ओर शराब के नशे में सरपंच ने शांति व्यवस्था भंग करते हुए गाली गलौज धक्का मुक्की की। मारपीट के आरोप झूठे है। जिन लोगों पर आरोप लगाए है। उन्होंने ग्राम पंचायत में आरटीआई लगाई हुई है।।