jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रावण दहन के बाद अज्ञात चोर रावण के पुतले का ढांचा चुरा ले गया !

सिराली:- सिराली थाना क्षेत्र में रावण का पुतला बनाने वाले ठेकेदार ने सोमवार को पुलिस थाने में एक शिकायती आवेदन दिया। शिकायत में ठेकेदार ने कहा कि दशहरे पर मंडी में रावण दहन के बाद बचे 31 फीट के लोहे के पुतले को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
। पुतले के निर्माण में करीब डेढ़ क्विंटल लोहे की छड़ों का उपयोग किया था। पुलिस ने आवेदन लेकर सीएमओ को जानकारी दी है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता और रावण का पुतला बनाने वाले ठेकेदार राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया उन्होंने पुतला निर्माण का टैंडर नगर परिषद से 95 हजार में लिया था। इसके बाद 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे मंडी में रावण के 31 फीट के पुतले का दहन किया। साथ ही जमकरआतिशबाजी की। रावण दहन के अगले दिन वह शुक्रवार सुबह 9 बजे मंडी पहुंचे तो देखा पुतले में लगी लोहे की छड़ से बना ढांचा खड़ा हुआ है और रस्सियों से बंधा है।

- Install Android App -

दो घंटे बाद जब वह वापस 11 से 12 बजे के बीच पहुंचे तो देखा लोहे के रावण का पुतला गायब है। तीन दिनों तक रावण के लोहे के अस्थि पिंजर की तलाश की, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को थाने में शिकायती आवेदन दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने मीडिया को कहा शिकायती आवेदन मिला है। सीएमओ को सूचना दी है। वहीं सीएमओ जयंत वर्मा ने कहा मामला संज्ञान में आया है, पता करवा रहे हैं।

–