jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

मानवता हुई शर्मसार — हंडिया में गौमाता पर अत्याचार का दर्दनाक दृश्य

शरीर पर गहरे घावों के निशान, निर्दयता की सारी हदें पार — लोगों में रोष, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हंडिया। हंडिया क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को बाजार क्षेत्र में एक गौमाता के शरीर पर गहरी चोटों और मारपीट के निशान पाए गए। तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि किसी ने बेजुबान गौमाता के साथ अत्यंत निर्दयता बरती है।

 

यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो उठे। कुछ ने तुरंत वीडियो और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह समाज के लिए कलंक जैसी घटना है।

 

दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि यह गौमाता अक्सर बाजार क्षेत्र में दिखाई देती है और किसी को नुकसान नहीं पहुँचाती। ऐसे में उसके साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल जांच करे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

- Install Android App -

पशु प्रेमियों ने भी जताया विरोध

पशु प्रेमी संगठनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बेजुबान जानवरों पर हो रहे अत्याचारों पर अब कड़ा कदम उठाने की जरूरत है।

स्थानीय नागरिकों ने घायल गौमाता का उपचार करवाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल मदद की अपील की है।

जो इंसान बेजुबान पर हाथ उठाता है, वह इंसानियत का हकदार नहीं,,,,,स्थानीय नागरिकों की पीड़ा