jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

हनीट्रैप का शिकार बने वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी :-महिला दोस्ती के बहाने होटल बुलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुजरात। प्रदेश के जूनागढ़ में वन विभाग से रिटायर हो चुके एक 67 वर्षीय पूर्व आरएफओ (रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर) को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस गिरोह ने सोशल मीडिया फेसबूक के माध्यम से अधिकारी से संपर्क किया फिर दोस्ती के बहाने उन्हें झांसे में लेकर लाखों की फिरौती मांगने लगे।

फेसबुक से शुरू हुई साजिश

मामला तब शुरू हुआ जब 2025 की शुरुआत में रिटायर्ड अधिकारी को ‘उर्मिला’ नाम की महिला की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बन गईं। महिला ने अधिकारी को राजकोट और चोटिला में मिलने के लिए बुलाया, जहां कथित तौर पर शारीरिक संबंध भी बनाए गए।

होटल में रिकॉर्ड किया गया निजी वीडियो

- Install Android App -

चोटिला स्थित एक होटल में मुलाकात के दौरान, आरोपी महिला और उसके साथियों ने गुप्त रूप से अधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर गिरोह ने अधिकारी से ₹40 लाख की मांग की।

ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर खुलासा

अधिकारी ने डर और सामाजिक बदनामी के बावजूद साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद राजकोट निवासी उर्मिला, उसकी साथी सगुफ्ता उर्फ जोया (मूल रूप से जूनागढ़ निवासी), और तीसरे आरोपी जीसन बड़वी (जूनागढ़ निवासी) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही, इस हनीट्रैप गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।