हरदा : ग्राम बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद घटनास्थल पर मौजूद मलबे की नीलामी 2 अप्रैल को होगी। तहसीलदार हरदा ने बताया कि यह नीलामी प्रातः 11 बजे की जावेगी। इच्छुक व्यक्ति 2 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय हरदा में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।
उन्होने बताया कि नीलामी की राशि का 10 प्रतिशत नगद राशि जमा कराना अनिवार्य रहेगा। अंतिम बोली की राशि का 25 प्रतिशत बोली समाप्त होने के तत्काल बाद जमा कराना होगा। साथ ही अंतिम बोली की राशि 15 दिवस में अनिवार्य रूप से जमा कराना होगी।

