jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

आगरा: बाथरूम की फर्श के नीचे 45 दिन दफन रहा पति का शव

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उप्र ।आगरा में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि शव को मिट्टी में दबाने के बाद महिला ने ऊपर से सीमेंट की नई फर्श बनवा दी। करीब 45 दिन तक वह उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और पुलिस-परिजनों को लगातार गुमराह करती रही।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ आगरा में रहता था। पति के लापता होने के बाद महिला ने सभी को बताया कि वह झगड़ा कर 5 हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चला गया है। इसके बाद वह कुछ दिन राजस्थान भी जाकर लौट आई।

हत्या की वजह और तरीका

- Install Android App -

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने खीर में 18 से ज्यादा नींद की गोलियां मिलाकर उसे खिला दीं। गोलियों के असर से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने जेठ को राजस्थान से बुलाया और बच्चों-सास को घर से बाहर भेज दिया।

शव छिपाने की साजिश

महिला ने बताया कि शव को कमरे से खींचकर बाथरूम तक ले जाया गया। वहां गड्ढा खोदकर दफनाने के बाद ऊपर मिट्टी डाल दी गई। कुछ दिन बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम में नई सीमेंट की फर्श बनवा दी गई ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस कार्रवाई

जेठ के शक और उसकी सूचना पर पुलिस ने घर की बाथरूम की फर्श तुड़वाई। खुदाई के दौरान वहां से मानव कंकाल बरामद हुआ। अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या और शव छिपाने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।