jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...

छत्तीसगढ़-शिक्षा विभाग का मुगलिया फरमान 5वीं में 20 और 8वीं को 25 तक पहाड़ा बच्चो को याद होना अनिवार्य

प्रिंसिपलों की जवाबदेही तय, अक्टूबर तक डेडलाइन

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के स्कूलों में कक्षा 5 के विद्यार्थियों को 20 तक और कक्षा 8 के बच्चों को 25 तक के पहाड़े अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से याद कराने होंगे।

शिक्षको को सख्त निर्देश 

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे बच्चों को पहाड़े रटवाने के साथ समझाकर भी पढ़ाएं। इसके लिए रोज क्लास में अभ्यास कराया जाएगा।

- Install Android App -

गिनती भी याद कराना होगा

विभाग का कहना है कि हर स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर 1 से 100 तक की गिनती सीधी और उल्टी दोनों तरफ लिखना जरूरी किया गया है। ताकि बच्चों को संख्या ज्ञान पक्का हो।

देना होगा स्पष्टीकरण

विभाग का कहना है,अगर अक्टूबर की डेडलाइन तक बच्चे तय लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से जवाब मांगा जाएगा। विभाग का मानना है कि पहाड़े और गिनती की नींव मजबूत होगी तो गणित की आगे की पढ़ाई आसान हो जाएगी।

शिक्षकों को कहा गया है कि वे बच्चों को खेल-खेल में पहाड़े याद कराएं, ताकि बोरियत न हो और सीखना मजेदार बने।