jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा एयरइंडिया का 72 सीटर यात्री विमान

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा का एयरपोर्ट इतिहास में मंगलवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। जबलपुर से रीवा के लिए पहली बार ATR 72 यात्री विमान ने सफल ट्रायल लैंडिंग की। विंध्य का ऐतिहासिक क्षण के साथ ही विंध्य क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा की दिशा में बड़ी सौगात मिली।

- Install Android App -

सबसे खास बात यह रही कि इस विमान के पायलट रीवा निवासी कैप्टन राघव मिश्रा स्वयं थे, जिन्होंने अपने ही शहर की धरती पर विमान उतारकर विंध्यवासियों को दोहरी खुशी दी। एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही मौजूद लोगों ने स्वागत किया।

बड़े शहरों से सीधा हवाई संपर्क
इस ट्रायल फ्लाइट की सफलता के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रीवा से नियमित हवाई सेवा शुरू की गई, जिससे जबलपुर, भोपाल, इंदौर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से सीधा हवाई संपर्क होगा।