jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का मामला: महापौर बोले- CM से मांग की है मामला फास्ट ट्रैक में चलाया जाए

खंडवा। इंदौर जो स्वच्छता और सभ्यता के लिए पूरे देश में जाना जाता है, देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में लगातार नंबर 01 पर अपनी पहचान बनाए हुए है। लेकिन अब एक शर्मनाक घटना के चलते चर्चा में है। इंदौर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना ने पूरे इंदौर की छवि धूमिल कर दी है। इस पर कांग्रेस बीजेपी दोनों ओर से राजनीति भी जारी है।

- Install Android App -

इस बीच खंडवा में एक देश एक चुनाव के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के साथ हुई घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे स्वच्छ और सुरक्षित शहर इंदौर है। ये घटना हमारे लिए बहुत दुखत और निंदनीय है, जो अकील नाम का व्यक्ति है उसकी गिरफ्तारी भी तुरंत हुई है, उसका पुराना रिकॉर्ड भी खराब है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश शासन बहुत उचित कार्रवाई भी कर रहा है।

भार्गव ने कहा कि मैने खुद मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि फास्ट ट्रैक में मुकदमा चला के कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं इस घटना का एक और पक्ष है, इंदौर के एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक ने इस घटना को और दुखत होने से बचाया, उनकी रक्षा भी की। ये इंदौर की तासीर है। हमारे यहां अतिथि देवो भव है, लेकिन दुर्भाग्य से यह घटना हुई। ये दोबारा न हो इसके लिए मंथन किया है प्लान भी बनाया गया है।