jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

इंदौर में बस की सीट पर नवजात को छोड़कर दंपति फरार; जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस की दरियादिली देखने को मिली है। जहां यात्री बस में एक बच्चे को सीट पर महिला और पुरुष छोड़कर चले गए। जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महिला पुलिसकर्मी के साथ तत्काल पहुंचे और बस से बच्चे को लेकर थाने आए।

- Install Android App -

छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैंड पर पहुंचे। अमर ज्योति बस की सीट से बच्चे को महिला पुलिसकर्मी अपने साथ थाने लेकर पहुंची और ममतामई रूप से बच्चों को संभालने लगीं। उन्होंने मासूम को पुचकारा और लेकर गईं। थाना प्रभारी संजू कामले के द्वारा कहा, जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। साथ ही बस संचालक से बातचीत की जा रही है। बस कहां से कहां तक आई है और बच्ची को किसने रखा, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर एक महिला और पुरुष की बात सामने आई है जो बस में चढ़े थे और उसके बाद में उतर गए।