हरदा।अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा अखिल भारतीय काव्य कुम्भ (कवयित्री समागम एंव सम्मान समारोह) का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम आयोजक केप्टिन करैया ने बताया की 8 मार्च शनिवार को होटल बागवान पैलेस हरदा मे किया जा रहा है।जिससे देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवयित्रियों को आंमत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया की उक्त आयोजन मे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, प्रशासनिक अधिकारियों एंव वरिष्ठ साहित्यकारों को आंमत्रित किया है।
कार्यक्रम संयोजक जयकृष्ण चांडक ने बताया की आयोजन प्रातः 9 बजे से सांयकाल 5 बजे होगा काव्य पाठ उपरांत सभी कवयित्रियों को अतिथियों की उपस्थिति मे समिति स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा।