jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

कर्नाटक: हासन में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, अनियंत्रित ट्रक भीड़ में घुसा, 8 की मौत

हासन। कर्नाटक के हासन में शुक्रवार रात एक हादसा हो गया है। यहां गणेश विसर्जन के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर वाहन हासन से होलेनरसीपुर की ओर जा रहा था और बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए वाहन जुलूस में घुस गया। इस मामले पर आईजीपी बोरलिंगैया ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे से 8:45 बजे के बीच मोसले होसल्ली में एक टैंकर लॉरी लापरवाही से गणपति विसर्जन जुलूस में घुस गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर भी घायल हो गया। 6 ग्रामीणों और मोसाले होसाहल्ली सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में ज्यादातर लड़के हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक अरकलगुड की तरफ से आ रहा था, तभी उसकी टक्कर एक बाइक से हो गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और भीड़ में जा घुसा। ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।