jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भा... भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर... ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

भारत में पहली बार मेसी की कप्तानी में खेलेगी अर्जेंटीना टीम

तिरुवनंतपुरम। भारत में अब फुटबॉल का बुखार चढ़ने वाला है, क्योंकि दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम इस साल नवंबर में भारत का दौरा करेगी। यह टीम केरल में एक दोस्ताना मैच खेलने आ रही है। इस ऐतिहासिक पल की आधिकारिक जानकारी राज्य के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने ईमेल के जरिए इस दौरे की पुष्टि कर दी है।

- Install Android App -

मेसी के भारत आने की खबर के बाद फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर केरल में, जहां दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल और अर्जेंटीना टीम के लिए गहरी दीवानगी है। यहां मेसी की लोकप्रियता बेहद ज्यादा है और अब राज्य उस ऐतिहासिक क्षण की तैयारियों में जुट गया है, जिसे प्रशंसक अपने ‘सपनों के सच होने’ जैसा मान रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खासतौर पर केरल के फुटबॉल फैंस को धन्यवाद भी दिया था।

अब इस दोस्ताना मुकाबले की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं। केरल फुटबॉल संघ (केएफए) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) मिलकर आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच अर्जेंटीना के लिए 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले की तैयारी का हिस्सा होगा। उम्मीद है कि मेसी टीम की कप्तानी करेंगे, हालांकि टीम की अंतिम सूची की घोषणा मुकाबले की तारीख नजदीक आने पर ही की जाएगी।