jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

दक्षिण अफ्रीका ने कंगारुओं को उनके ही घर में हराया, सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका टीम ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 से आगे है। यह साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं वनडे सीरीज जीत है। तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

- Install Android App -

मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिय टीम अपने घर में खेल रही थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे 98 रन से जीता था। सीरीज का आखिरी वनडे रविवार को खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप का ताज अपने नाम करने के बाद अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया टीम 37.4 ओवर में 193 रन ही बना सकी और 84 रन से मुकाबला हार गई।

अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीत्जे ने सबसे ज्यादा 88 रन की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 74 रन बनाकर आउट हुए। टोनी डी जोर्जी ने 38 रन का योगदान दिया। मूल्डर 26 रन बनाकर आउट हुए वहीं केशव महाराज ने 22 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर जोस इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। वहीं कैमरन ग्रीन ने 35 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 49.1 ओवर में 277 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके। एंगिडी ने मार्नस लाबुशेन, इंग्लिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट और एडम जांपा को पवेलियन भेजा। एंगिडी को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।