jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

इमरान खान के दो भांजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बाद उनके खानदान पर भी शहबाज सरकार ने शिकंजा कसा दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के दो भांजे, शाहरेज खान और शेरशाह खान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों का नाम 9 मई 2023 के दंगों और जिन्ना हाउस पर हुए हमले की जांच में सामने आया था। शाहरेज को गुरुवार को लाहौर में उनके घर से जबकि शेरशाह को शुक्रवार घर जाते समय गिरफ्तार किया।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने शाहरेज को आठ दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें शाहरेज खान, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया की बड़ी लिनन सप्लाई कंपनी सिंबा ग्लोबल में रीजनल हेड हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल ट्रायथलीट भी हैं। उनके वकील ने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह गैर-कानूनी है, क्योंकि शाहरेज का नाम किसी एफआईआर में नहीं था और न ही उन्हें पहले कभी पुलिस ने बुलाया।

शाहरेज के वकील का दावा है कि 9 मई के दंगों के समय शाहरेज लाहौर में नहीं, बल्कि चितराल में मौजूद थे। वकील ने कहा कि यह गिरफ्तारी इमरान खान को जमानत मिलने के बाद दबाव बनाने के लिए की गई है। वहीं, इमरान खान की बहन ने भी गिरफ्तारी के बाद शहबाज सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार रात कई नकाबपोश हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान स्टाफ के साथ मारपीट की और उनकी बहू को टॉर्चर किया, फिर शाहरेज को उनकी दो छोटी बेटियों के सामने जबरन उठाकर ले गए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से देश में फासीवादी शासन चल रहा है जिसमें हजारों घरों पर छापेमारी की गई और निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है।