jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

अर्शदीप एशिया कप के पहले ही मैच में पूरे कर सकते हैं अपने 100 विकेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एशिया कप के पहले ही मैच में एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इसमें भारतीय टीम लीग स्तर पर दूसरे मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। अर्शदीप के पास अपने पहले ही मैच में अपने 100 विकेट पूरे करने का अवसर है। अर्शदीप ने अबतक भारतीय टीम की ओर से 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 99 विकेट लिए हैं। ऐसे में अगर अर्शदीप एशिया कप में एक भी विकेट ले लेते हैं, तो वह इस प्रारुप में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अर्शदीप सिंह के अलावा स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं, चहल ने 80 मुकाबलों में 96 विकेट लिए हैं जबकि हार्दिक पांड्या ने 114 मैचों में 94 विकेट अपने नाम किये हैं। अर्शदीप ने अब तक 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं।

- Install Android App -

एशिया कप का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होगा। इसमें भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। इसमें भाग ले रही आठ टीमों को चार-चार के दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें हैं जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली टॉप-2 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।