ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं

Breking NEWS :: ASI ने स्वास्थ्य मंत्री पर किया फायर, घायल मंत्री का अस्पताल में हो रहा उपचार

ASI गोपाल चंद्र दास ने स्वास्थ्य मंत्री को सीने में गोली मारी गई है और उनकी                                  हालत गंभीर बनी हुई है। विधायक नबा किशोर दास                             फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी 

मकड़ाई समाचार ओड़िशा |स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार 12.15 बजे  ASI गोपाल चंद्र दास ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए हैं।

नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता

नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

- Install Android App -

एएसआई गोपाल चंद्र दास को हिरासत में लिया 

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री दास को सीने में दो गोलियां सीने में लगी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हमला करने वाले एएसआई गोपाल चंद्र दास को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस गहनता से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नबा किसोर दास ब्रजराजनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान हमलावर ने दास पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गई | इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।