jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

हरदा : नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की नीलामी 27 फरवरी से

ई-टेंडर के जरिए होगा निष्पादन

हरदा :  नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुसार हरदा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार, जिले की 18 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को 5 समूहों में बांटकर ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। यह कार्यवाही 27 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक तीन चरणों में संपन्न होगी।

- Install Android App -

जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि सभी 5 समूहों का आरक्षित मूल्य 144 करोड़ 29 लाख 75 हजार 201 रूपये है जो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने बताया कि ई-टेण्डर से निष्पादन के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड व ऑफर सबमिट करने की तिथि 27 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक प्रथम चरण का प्रथम बेच रहेगा। इसी प्रकार 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक प्रथम चरण के दूसरे बेच की ई-टेण्डर की प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

इसी प्रकार प्रथम चरण के तीसरे बेच में ई-टेण्डर की प्रक्रिया 6 मार्च से 7 मार्च 2026 तक सम्पन्न होगी। उन्होने बताया कि ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) की कार्यवाही जिला निष्पादन समिति द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।