डार्विन। आस्ट्रेलिया ने यहां पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर दी। इस मैच में आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बेहद मुश्किल कैच पकड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ज्यादा चर्चा मैक्सवेल के कैच की रही। इसी कैच पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रियान रिकेलटन पेवेलियन लौटे। रिकेलटन ने 71 रन बनाये थे और वह टीम को जीत दिलाने जा रहे थे पर मैक्सवेल के लिए कैच ने मैच पलट दिया। इस मैच में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और उसके पास तीन विकेट थे पर वह असफल रही। बेन ड्वार्शुइस की गेंदब पर रिकेलटन ने एक ऊंचा शॉट लगाया और गेंद छह रनों के लिए जा रही थी पर तभी मैक्सवेल ने बाउंड्री लाइन के अंदर से छलांग लगाकर हवा में ही कैच लपक लिया और गिरने से पहले ही गेंद को अपने पीछे बाउंड्री के अंदर उछाल दिया। फिर संतुलन बनाते हुए मैदान में कूदकर कैच ले लिया। इस कैच को देखकर प्रशंसक ही नहीं कमेंटेट और अन्य खिलाड़ी भी हैरत में पड़ गये। इस कैच के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के हाथ आयी जीत निकल गयी। इस मैच में आॅस्ट्रेलियाई टीम ने टिम डेविड के 83 रनों की सहायता से 178 रन बनाये जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 161 रन ही बना पायी।
ब्रेकिंग
